{"_id":"681a69714252872de40b5c80","slug":"dead-body-of-a-delhi-youth-found-in-a-hotel-room-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-683315-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला दिल्ली के युवक का शव, मौके से मिला सुसाइड नोट, बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला दिल्ली के युवक का शव, मौके से मिला सुसाइड नोट, बताई ये वजह
Wed, 07 May 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 07 May 2025 07:03 PM IST
सार
युवक के परिजनों ने होटल मालिक को फोन कर युवक के कमरे में जाकर देखने को कहा। होटल कर्मचारी जब कमरे में पहुंचे तो युवक फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
तपोवन के होटल में दिल्ली के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ मिला। मौके पर मिले सुसाइड नोट में युवक ने तनाव में होने के कारण आत्महत्या की बात लिखी है।
विज्ञापन
थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि 4 मई की रात एक युवक तपोवन के एक होटल आर्यल गंगा में कमरा नंबर 301 में ठहरा हुआ था। 5 मई की शाम उसके परिजनों ने होटल मालिक को फोन कर युवक के कमरे में जाकर देखने को कहा। होटल कर्मचारी जब कमरे में पहुंचे तो युवक फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
Rishikesh News: ग्रामीणों ने भटके बुजुर्ग को कंधे पर बैठाकर सोंग नदी पार कराया
विज्ञापन
होटल कर्मचारियों की सूचना पर तपोवन चौकी से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। होटल कर्मचारियों ने पुलिस टीम को बताया कि गली नंबर सात, झंडा चौक, न्यू अशोक नगर ईस्ट दिल्ली निवासी 23 वर्षीय कुशल कुमार पुत्र धर्मेंद्र होटल के कमरे में रुका था। मौके से मृतक का लिखा एक सुसाइड नोट मिला है।