फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Dead body found near Neem Beach

नीमबीच के पास डूबा युवक, शव बरामद 

Sat, 15 Apr 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ऋषिकेश।
अमर उजाला ब्यूरो /ऋषिकेश। Updated Sat, 15 Apr 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body found near Neem Beach
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में रेस्क्यू के दौरान नीमबीच गंगा में डूबे युवक का शव पानी से बाहर निकालते एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : amar ujala.
हिमाचल से दोस्त संग ऋषिकेश घूमने पहुंचा एक युवक शुक्रवार को नीमबीच नामक स्थान पर गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव गंगा से बरामद कर लिया है। वहीं दूसरी ओर त्रिवेणीघाट पर गंगा में डूब रहे एक बाबा को जल पुलिस ने बचा लिया।  
विज्ञापन


   
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को दानेश्वर सिंह (35) पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम सांगला, जिला किन्नौर, हिमाचल अपने दोस्त के साथ लक्ष्मणझूला घूमने पहुंचा था। दोनों नीमबीच नामक स्थान पर पहुंचे और नहाने के लिए गंगा में उतर गए। इसी दौरान दानेश्वर सिंह तेज बहाव में बहने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद गोताखोरों ने डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दानेश्वर सिंह तेज बहाव में समा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के जवान सचिन रावत, प्रदीप मेहता, प्रकाश मेहता, सुमित, नवीन भट्ट ने दानेश्वर का शव बरामद किया। थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


       
वहीं, त्रिवेणीघाट पर शुक्रवार दोपहर नहाते समय डूब रहा एक बाबा जल पुलिस की सतर्कता के चलते बच गया। जल पुलिस धनीलाल, मातबर सिंह और संतोष कुमार ने करीब पांच सौ मीटर आगे बह चुके बाबा को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लाए। बाबा की पहचान ईश्वरगिरी पुत्र दयालगिरी निवासी ग्राम गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed