Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Danger from overloaded dumpers on narrow roads

Rishikesh News: संकरी सड़क पर ओवरलोड डंपरों का खतरा, जाम से पर्यटक और स्थानीय परेशान

Sun, 15 Nov 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Nov 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Danger from overloaded dumpers on narrow roads
- गरुड़चट्टी-सिलोगी मार्ग पर काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड डंपर, वीकेंड पर रोक से नाखुश लोग
विज्ञापन

- नीलकंठ में पर्यटकों की भीड़ के चलते पुलिस ने शनिवार-रविवार को डंपरों की आवाजाही पर लगाई रोक
यमकेश्वर। गरुड़चट्टी-घट्टूगाड़-मोहन चट्टी-सिलोगी मोटर मार्ग पर दिन-रात दौड़ रहे खनन सामग्री से लदे ओवरलोड डंपर स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। नीलकंठ महादेव में शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए लक्ष्मणझूला कोतवाली पुलिस ने सप्ताहांत (दो दिन) के लिए इन डंपरों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। हालांकि, स्थानीय लोग पुलिस की इस सीमित कार्रवाई को स्थायी समाधान नहीं मान रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मोटर मार्ग बेहद संकरा है। इसके बावजूद हैंवल नदी से खनन सामग्री लेकर ऋषिकेश की ओर जाने वाले डंपर ओवरलोड और तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। इन डंपरों के अत्यधिक भार से सड़क जगह-जगह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सप्ताहांत में पर्यटक वाहनों और डंपरों की आवाजाही एक साथ होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है, जिससे न सिर्फ पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है, बल्कि कई बार मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं।
विज्ञापन

पिछले माह ही इसी मार्ग पर तेज रफ्तार डंपरों की चपेट में आने से चार गायों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल सप्ताहांत ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी ओवरलोडिंग और डंपरों की तेज रफ्तार पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते नियमित और सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो इस संकरे मार्ग पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलकंठ मोटर मार्ग पर सप्ताहांत में यातायात का भारी दबाव रहता है। इसे देखते हुए शनिवार से खनन सामग्री ढो रहे भारी वाहनों और डंपरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जो भी वाहन नियमों के विरुद्ध चलते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - विजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लक्ष्मणझूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed