फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Customers locked in the society's office

निजी कॉपरेटिव सोसायटी के कार्यालय में ग्राहकों ने जड़ा ताला

Fri, 22 Oct 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Customers locked in the society's office
देहरादून रोड स्थित एक फाइनेंस दफ्तर का घेराव करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। जनशक्ति मल्टी स्टेट, मल्टी परपज कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (जेएमसीएस) के कार्यालय में एडवाइजरों और ग्राहकों ने प्रदर्शन और तालाबंदी की। 26 अक्तूबर तक भुगतान का आश्वासन मिलने पर शांत हुआ। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्यालय को खुलवाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान एडवाइजरों ने कहा कि सोसायटी ने देश के आठ राज्यों में सैकड़ों कार्यालय खोले हैं। देहरादून जिले के ऋषिकेश, भानियावाला, जौलीग्रांट, डोईवाला, माजरी ग्रांट के आसपास क्षेत्र में भी कई कार्यालय खोले गए थे, जो धीरे-धीरे बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को सोसायटी का सदस्य बनाया और उन्हें ब्याज देने का वादा किया। जितने भी एडवाइजर काम कर रहे हैं, उन्हें भी कमीशन देना तय हुआ था। एडवाइजरों और ग्रहकों ने कहा कि उपभोक्ताओं की पॉलिसी अब मैच्यूर हो चुकी है। लेकिल डेढ़ साल से कंपनी भुगतान नहीं कर रही है। जिसके कारण उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी की है। कंपनी के डिप्टी हेड के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में ओमपाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विवेक, रेखा पांडे, दीपक पांडे, सायरा बानो, राजेंद्र कौर, आफरोज, गीता, चरणजीत, अमरजीत, गुरमुख आदि शामिल थे।
विज्ञापन

एडवाइजरों और ग्राहकों को कुछ गलतफहमी हो गई है। कोरोना संक्रमणकाल के चलते ग्राहकों को पॉलिसी का भुगतान करने में देरी हो गई थी। 26 अक्तूबर तक ग्राहकों को उनका भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीएस नेगी, डिप्टी सर्किल हेड, जेएमसीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed