फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CT removed from the lungs without surgery innocent

बिना सर्जरी मासूम के फेफड़ों से निकाली सीटी

Fri, 15 Oct 2021 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
CT removed from the lungs without surgery innocent
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की टीम ने बिना सर्जरी के नौ वर्षीय बच्चे फेफड़े से प्लास्टिक की सीटी को निकालने में बड़ी सफलता हासिल की है। ब्रोंकोस्कोपी के जरिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्लास्टिक की सीटी बच्चे के फेफड़े से बाहर निकाली। बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी एक नौ वर्षीय बच्चे के बाएं फेफड़े में खेलने के दौरान प्लास्टिक की सीटी फंस गई थी। छह दिनों तक बच्चे को खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी। लेकिन इसके बाद परेशानी बढ़ने लगी। बीते सप्ताह बच्चे के परिजन उसको लेकर एम्स ऋषिकेश में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे। एडिशनल प्रोफेसर डॉ. मयंक मिश्रा ने एक्सरे और अन्य जांचों के बाद पाया कि बच्चे के बाएं फेफड़े में एक प्लास्टिक की सीटी फंसी है। जिसके कारण उसके फेफड़े की कोशिकाओं में सूजन बढ़ रही है। सीटी ने फेफड़े में अपना जगह बना ली थी। इसके बाद पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की टीम ने तत्काल बच्चे की ब्रोंकोस्कोपी करने का निर्णय लिया। आखिरकार एम्स बच्चे के फेफड़े से सीटी निकालने में कामयाब रहा। एम्स के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अरविंद रघुवंशी ने बच्चे की सफल ब्रोंकोस्कोपी के लिए पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों की टीम को बधाई दी। ब्रोंकोस्कोपी करने वाली टीम में डॉ. मयंक मिश्रा के अलावा, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. डीके त्रिपाठी, सीनियर रेजिडेंट डॉ. अखिलेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed