Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Crowds of passengers heading home for Diwali

Rishikesh News: दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों की लगी रही भीड़, तीन बसें रुपईडीहा भेजी

Thu, 05 Nov 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 05 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Crowds of passengers heading home for Diwali
- ऋषिकेश आईएसबीटी में दिनभर रही यात्रियों की चहल-पहल, देहरादून और हरिद्वार मार्ग पर अतिरिक्त बसें भेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों की आईएसबीटी में भीड़ लगी रही। यात्रियों की भीड़ बढ़ने से रोडवेज प्रशासन की ओर से रुपईडीहा रूट पर तीन बसें भेजनी पड़ीं। वहीं, दिल्ली और देहरादून रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए।
दिवाली के त्योहार पर हिमाचल और पर्वतीय जिलों में काम कर रहे नेपाली मजदूरों की भीड़ रोडवज बस अड्डे पहुंची। दोपहर 1:30 बजे रुपईडीहा जाने वाली बस नेपाल के यात्रियों की भीड़ से एकदम भर गई। इसके बाद रोडवेज की ओर से दूसरी और शाम चार बजे तीसरी बस रुपईडीहा के लिए रवाना की गई। दोपहर बाद से डिपो से नेपाली यात्रियों की भीड़ लगी रही। कुछ बसें दिल्ली रूट पर मोहननगर तक भेजी गईं। वहीं, रोडवेज की ओर से रिजर्व में रखी गई बसों के कारण संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आयी। दोपहर बाद हरिद्वार रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ा, उसके बाद हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसें भेजी गई। वहीं पर्वतीय रूट पर रोडवेज की बसें भर भरकर गई।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार पर नेपाल जाने वाले यात्रियों की भीड़ आने पर कुछ अंतराल में तीन बसें रुपईडीहा भेजी गईं। वहीं हरिद्वार, देहरादून रूट पर बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाए हैं। - अंजलिका शर्मा, एजीएम ऋषिकेश डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed