फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   two people arrest with 62 box english wine

62 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो धरे

Sun, 24 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 24 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
two people arrest with 62 box english wine

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमखाला के समीप चेकिंग के दौरान तपोवन चौकी पुलिस ने शिवपुरी से ऋषिकेश आ रहे एक ट्रक में 62 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ ली। मौके से भागने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को भी पुलिस ने धर दबोचा।

विज्ञापन

तपोवन चौकी इंचार्ज अशोक कश्यप ने बताया कि एक ट्रक दोपहर करीब डेढ़ बजे शिवपुरी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।

आमखाला के समीप चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका गया। इस दौरान वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से अंग्रेजी शराब की 62 पेटियां बरामद र्हुइं। उन्होंने बताया कि इस दौरान मौके से भाग रहे आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान दीपक भारद्वाज पुत्र बाबूराम निवासी गढ़ी श्यामपुर, ऋषिकेश और चंद्रप्रकाश जोशी पुत्र लेहरी जोशी निवासी श्रीकोट, श्रीनगर के रूप में की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने वाहन से बरामद अंग्रेजी शराब की लागत करीब तीन लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed