{"_id":"572ba4e64f1c1b307f5ccee6","slug":"tppebaj-carried-the-woman-s-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाज ने उड़ाए महिला के 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाज ने उड़ाए महिला के 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 06 May 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजी
- फोटो : filephoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से पैसे निकालने के बाद बाहर आ रही एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। टप्पेबाज पॉलीथिन में रखी 50 हजार की नकदी लेकर चंपत हो गया। हैरत की बात यह कि महिला को घटना की जानकारी बाजार पहुंचने के बाद हुई। पीड़िता ने बताया कि रकम बेटी की बीटेक की फीस जमा करने के लिए निकाली थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर तेलीवाला, मारखमग्रांट निवासी नसरीन बानो पत्नी सुलतान अहमद डोईवाला बाजार पीएनबी की शाखा में खाते से रुपये निकालने आई थी। बताया जा रहा कि रुपये निकालने के बाद उसने पॉलीथिन में संभाल कर रखे और बैंक से बाहर आ गई। बाजार स्थित एक सब्जी की दुकान पर पहुंची।
विज्ञापन
इसी दौरान हाथ में पकड़ी पॉलीथिन गायब देख उसके होश उड़ गए। आसपास काफी ढूंढ खोज करने पर भी रुपये वाली पॉलीथिन नहीं मिली। पीड़ित महिला ने आशंका जताई कि शायद पॉलीथिन बैंक के काउंटर पर छूट गई है। बैंक पहुंचकर छानबीन करने पर रुपये वाली पॉलीथिन नहीं मिली।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बैंक के अंदर दो युवक संदिग्ध नजर आ रहे हैं। हो सकता है इन्होंने ही रुपये उड़ाए। मामले में छानबीन की जा रही है।