{"_id":"14e9075174de380a92cfb0197759a97a","slug":"theif-arrested-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी का साला ही निकला चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहस्वामी का साला ही निकला चोर
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 01 Jan 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहरीमाफी क्षेत्र में पिछले सप्ताह 20 मिनट में घर खंगाल कर जेवरात और नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गृहस्वामी का ही साला निकला। आरोपी के पास चोरी हुए जेवरात और नकदी से खरीदा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
गौहरीमाफी निवासी धनपाल सिंह राणा के घर एक सप्ताह पहले 24 दिसंबर की दोपहर हुई चोरी का रायवाला पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक चौहान पुत्र कर्ण सिंह चौहान निवासी वैदिक नगर के रूप मेें कराई है। रायवाला क्षेत्र से मुखबिर की सुचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उसके पास से चोरी जेवरात और नकदी की 25 हजार की रकम में से खरीदा गया मोबाइल बरामद हुआ है। एसआई सतीशचंद्र घिल्डियाल के नेतृत्व में गठित टीम की कारवाई में आरोपी को दबोचा गया। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपी की आपराधिक पृष्ट भूमि की जांच की जा रही है। गृहस्वामी धनपाल सिहं राणा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी उसका अपना साला है, जिसकी इन हरकतों के आधार पर पूर्व में ही घर से बैदखल किया जा चुका है।
विज्ञापन