फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   theft in two shop

दो दुकानों से नगदी व कपड़े चोरी

Sun, 07 Feb 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 07 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
theft in two shop

बेखौफ चोरों ने शहर के सबसे व्यस्ततम रेलवे रोड पर दो गारमेंट शॉप से कपड़े और हजारों की नगदी चोरी कर ली। ताबड़तोड़ चोरी की वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

रेलवे रोड पर प्रमोद कुमार की रूबी कलेक्शन और जगमोहन लाल अरोड़ा की श्री राम गारमेंट्स के नाम से अगल-बगल दो दुकानें है।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे दोनों ने दुकानें खोली तो दंग रह गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की आशंका में दोनों व्यापारियों ने छानबीन की तो गल्ला भी टूटा मिला। दुकान से कई कीमती जैकेट, जींस, शर्ट आदि गायब थे। घटना की जानकारी से आसपास के व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित प्रमोद ने बताया कि उसके गल्ले से करीब छह हजार नगद चोरी हुए। अरोड़ा ने बताया कि उनके गल्ले से करीब आठ हजार रुपये और कपड़े चोरी हुए हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरवाजा तोड़कर घुसे चोर
रेलवे रोड पर जिन दुकानों में चोरी की वारदात हुई, उनकी छत एक है। जहां से नीचे जाने के लिए अलग-अलग दो लोहे के गेट लगे हैं। पुलिस ने बताया कि एक दुकान में चोर लोहे केे गेट का निचला हिस्सा उखाड़कर कर अंदर घुसे हैं। दूसरी दुकान में लोटे के गेट के पहले एक चैनल भी लगा था। चोरों ने उसका भी ताला तोड़ दिया।


सीसीटीवी कैमरे किए क्षतिग्रस्त
चोरों ने गारमेंट्स शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, ताकि कैमरे में उनकी करतूत कैद ना हो जाए। रुबि रूबी कलेक्शन में चार और श्री राम गारमेंटस में पांच खुफिया कैमरे लगे हैं। पुलिस को निरीक्षण के दौरान सभी कैमरे क्षतिग्रस्त मिले।



घटना के जल्द खुलासे की मांग
शहर के व्यस्ततम मार्ग पर हुई चोरी की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सचिव जयदत्त शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कोतवाली में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मुलाकात कर घटना रोष जताया। कहा कि शहर में पहले भी हुई चोरी की घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, जिससे व्यापारियों में दहशत है। चेताया कि जल्द घटनाओं का पर्दाफाश नहीं किया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर व्यापारी श्रवण कुमार जैन, कपिल गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed