फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   theft in house

चौदहबीघा में घर खंगाल गए चोर

Tue, 08 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 08 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
theft in house

चौदहबीघा में चोर एक घर खंगाल गए। चोरों ने आवास की दूसरी मंजिल में सेंध लगाकर कीमती आभूषण और नगदी पार कर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। गृहस्वामी की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

चौदहबीघा में हाईडिल से सेवानिवृत्त इंद्रदत्त कोठारी का दोमंजिला आवास है।

दूसरी मंजिल में कोठारी के बेटे शैलेेंद्र का कमरा है, जो पत्नी के साथ कहीं बाहर गए हुए हैं। बताया जा रहा है बीते रविवार की रात चोरों ने दूसरी मंजिल के बंद कमरे में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई जब कोठारी बेटे के कमरे की ओर गए तो ताला टूटा देखकर अनहोनी की आशंका में कमरे में घुसे तो दंग रह गए।
विज्ञापन


कमरे में सामान अस्त-व्यस्त था। मानो किसी ने इत्मीनान से कमरे को खंगाला हो। आलमारी का लॉकर टूटा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गृहस्वामी ने बताया कि बेटा बहू के साथ खटीमा ससुराल गया हुआ है। उन्होंने बताया कि कमरे से सोने की दो चेन, चार जोड़ी पाजेब, झुमके, तीन अंगुठियां और नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के वक्त कोठारी दंपति नीचे की मंजिल में सो रहे थे। जबकि दूसरी मंजिल में बेटे बहू का कमरा बंद था। उपनिरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed