फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The airport will be able to change the rupee out of circulation

एयरपोर्ट पर बदले जा सकेंगे प्रचलन से बाहर हुए नोट

Fri, 25 Nov 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला। Updated Fri, 25 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
The airport will be able to change the rupee out of circulation
एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब हवाई यात्रियों के लिए प्रचलन से बाहर हुए 1000 और 500 सौ के नोट के बदले दूसरी करेंसी मिल जाएगी। हवाई यात्री डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी 2000 रुपये ले सकते है। एयरपोर्ट अथारिटी ने बृहस्पतिवार से हवाई यात्रियों को यह सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन



नोटबंदी के बाद हवाई यात्रियों को भी अक्सर इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा था। ऐसे में जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथारिटी ने देना बैंक के साथ मिलकर हवाई यात्रियों के पुराने नोट बदलने के लिए कांउटर लगाया है।
विज्ञापन


जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली समेत कई अन्य शहरों के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं। देश विदेश के पर्यटक भी उत्तराखंड में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ही पहुंचते हैं। प्रतिदिन आने वाले करीब दो हजार हवाई यात्रियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराते हुए एयरपोर्ट परिसर में ही देना बैंक का काउंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई यात्रियों को यहां नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बैंक के जोनल मैनेजर प्रेम प्रकाश सचदेवा की देखरेख में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार से सेवा शुरू कर दी गई है।


एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कादियान ने बताया कि हवाई यात्रियों को करेंसी बदलने और डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से दो हजार रुपये मिल जाएंगे। हवाई यात्रियों के अलावा एयरपोर्ट अथारिटी के स्टॉफ को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed