{"_id":"39696d3e709be0f469de4134e68064f5","slug":"stoned-head-faedha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर मारकर फोड़ा सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थर मारकर फोड़ा सिर
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून मार्ग स्थित डेयरी पर दूध लेने आए एक सब्जी विक्रेता का अज्ञात हमलावर ने पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित को लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दून मार्ग पर आशुतोष नगर तिराहा पर सब्जी की ठेली लगाने वाला गुलजार (50) पुत्र यूसुफ निवासी जानसठ, मेरठ और हाल निवास आशुतोष नगर बृहस्पतिवार देर शाम दूध लेने पशु चिकित्सालय के समीप एक डेयरी में आया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दूध लेकर वापस आ रहा था, इसी बीच किसी ने पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से गुलजार सड़क पर जा गिरा। आसपास के लोग दौड़े और लहूलुहान हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हमले की सूचना मिलते ही घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
बताया कि सब्जी विक्रेता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमला किसने किया पता नहीं चल सका। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन