फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   six month prison of driver

दुर्घटना में आरोपी चालक को छह माह का कारावास

Thu, 10 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 10 Dec 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
six month prison of driver

चार साल पहले तेेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए एक स्कूली बच्चे को मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपी चालक को दोषी करार दे दिया गया। न्यायालय ने चालक को छह माह का कठोर कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन


घटना 19 फरवरी 2011 को हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे की है। तुलसी विहार, गुमानीवाला निवासी मीतू गुप्ता पत्नी राकेश गुप्ता गली नंबर दो में स्थित ब्राइट पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले अपने छह वर्षीय बेटे अक्षय को छुट्टी पर लेने आईं थी। घर लौटने के लिए वह बेटे के साथ हाईवे के किनारे वाहन का इंतजार कर रहीं थी, तभी ऋषिकेश की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने आईडीपीएल चौकी में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की। सहायक शासकीय अधिवक्ता राजेश पैन्यूूली ने बताया कि मंगलवार को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। दोष साबित होने पर अदालत ने चालक को छह माह का कठोर कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed