फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   shots fired on contractor

ठेकेदार पर फावड़े से जानलेवा हमला

Sun, 13 Mar 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sun, 13 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
shots fired on contractor
सोहन लाल - फोटो : amar ujala

यमकेश्वर ब्लॉक के देवराना गांव में राज्य वित्त से बनाए जा रहे पेयजल टैंक के कार्य को देख रहे ठेकेदार पर एक व्यक्ति ने फावड़े से हमलाकर घायल कर दिया। उसने वहां मौजूद अन्य श्रमिकों डरा धमकाकर भगा दिया। शोर सुनकर एकत्रित हुए लोगों को देखकर हमलावर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन


ग्रामप्रधान मुुकेंद्र चंद्र देवरानी ने बताया कि गांव में राज्य वित्त से पीने के पानी की आपूर्ति के लिए पेयजल टैंक स्वीकृत हुआ है। इसका निर्माण अधिकृत ठेकेदार सोहन लाल अमोली से कराया जा रहा है। बीते शुक्रवार को ठेकेदार अमोली साइट पर थे। तभी नशे में धुत गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और किसकी अनुमति से काम करा रहे हो, इस पर उलझ गया। समझाने का प्रयास किया तो उसने फावड़े से ठेकेदार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


व्यक्ति ने साइट पर काम कर रहे श्रमिक सुनील नेगी, आनंद सिंह और मुकेश को डरा धमकाकर भगा दिया। गनीमत रही कि फावड़ा कूल्हे पर लगा, जिससे गंभीर चोट नहीं आई। पीड़ित सोहनलाल ने राजस्व निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि आरोपी पहले भी उस पर हमले का प्रयास कर चुका है। लिहाजा जानमाल की सुरक्षा के लिए हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर हमलावर कमलेश ग्वाड़ी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed