फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   search of police

लंबगांव का युवक संदिग्ध हालत में लापता

Sun, 06 Dec 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 06 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
search of police

पंजाब से तीर्थनगरी पहुंचा एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने काफी ढूंढखोज की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। बताया गया है कि युवक की 13 दिसंबर को शादी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लंबगांव, टिहरी गढ़वाल निवासी धर्म सिंह (28) पुत्र कलम सिंह पंजाब में होटल में काम करता है।

13 दिसंबर को उसकी शादी है, इसी सिलसिले में वह होटल से छुट्टी लेकर घर आ रहा था। बताया कि बीती एक दिसंबर को वह पंजाब से स्थानीय रोडवेज बस अड्डे पहुंचा लेकिन घर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि दो दिसंबर को गांव के ही एक प्राइवेट बस चालक से उसकी बस अड्डे में मुलाकात हुई। चालक ने उसे घर चलने को कहा तो युवक शॉपिंग करने की बात कहकर चला गया।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार तक गांव नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। शनिवार सुबह युवक का बड़ा भाई हुकम सिंह परिजनों के साथ तीर्थनगरी पहुंचा और रेलवे स्टेशन, त्रिवेणीघाट और अन्य सार्वजनिक स्थानों में उसकी तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। देरशाम परिजन कोतवाली पहुंचे और युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी अस्पताल भी खंगाला
लापता युवक के भाई हुकम सिंह ने बताया कि तीन दिसंबर को मोबाइल पर संपर्क हुआ तो धर्म सिंह ने बताया कि उसकी तबियत खराब है। शनिवार को सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर और पुरुष वार्ड में धर्म सिंह के भर्ती होने की जानकारी ली लेकिन उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed