फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   killed the driver of the car loader

कार की टक्कर से लोडर चालक की मौत

Wed, 23 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Wed, 23 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन

रायवाला थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से लोडर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। हादसे में मृत लोडर का चालक टेंट हाउस में काम करता था। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर एक लोडर सत्यनारायण क्षेत्र से रायवाला की ओर जा रहा था। इसी बीच सौंग नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार से टकरा गया। टक्कर लगते ही लोडर चालक छिटककर सड़क पर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक के सड़क पर गिरने के बाद लोडर बिना ड्राईवर के आगे दौड़ता चला गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि लोडर पुल की रेलिंग से टकराकर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने गंभीर घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सोनू उर्फ कार्लोस (20) निवासी नेहरू कालोनी, जोगीवाला, दून के रूप में कराई। पुलिस के अनुसार हादसे में मृत चालक रायवाला स्थित टेंट हाउस में काम करता था। दोपहर को सौंग नदी के किनारे से सूखे टेंट के कपड़े लेकर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed