{"_id":"56f19a504f1c1bbe02f14df1","slug":"killed-by-a-mad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने की एक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे ने की एक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक सिरफिरे साधु ने पाठल से ताबड़तोड़ वार कर खच्चर वाले की हत्या कर दी। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार तड़के चौरासी कुटिया के समीप श्मशान घाट में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कुटिया में रहने वाले सिरफिरे साधु ने पड़ोस के छोटेलाल (55) पुत्र स्व. दर्शन लाल के गले और चेहरे पर पाठल से एक के बाद एक वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी फरार हो गया। शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस ने नीलकंठ पैदल मार्ग से आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी साधु की पहचान महंत राजगिरी (50) के रूप में कराई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पाठल भी बरामद कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक मूल रूप से ग्राम ढकरा पुंता, सहसबन, बदायूं, उत्तरप्रदेश का निवासी था। वह पिछले कई सालों से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में अकेले रह रहा था और खच्चर से सामान ढोकर गुजर बसर करता था।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया हत्या की वजह पुरानी रंजिश लग रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक के भतीजे विनोद यादव निवासी शेरपुर, उस्मानपुर, बदायूं की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तुम खच्चर वाले तो नहीं
बताया जा रहा है कि छोटे लाल की हत्या के बाद आरोपी सिरफिरा साधु पाठल लेकर श्मशान घाट के पास घूमता रहा। जो भी वहां से गुजरता उसे रोककर वह एक ही सवाल पूछता तुम खच्चर वाले तो नहीं हो। इससे लोगों में दहशत बनी रही।