फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   illegal mining

अवैध खनन सामग्री ढो रही ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

Sat, 05 Dec 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sat, 05 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
illegal mining

रानीपोखरी जाखन नदी के आसपास के क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन को लेकर शुक्रवार को रानीपोखरी पुलिस ने अभियान चलाकर एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। रानीपोखरी क्षेत्र में पुलिस को अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी जिस पर कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन


रानीपोखरी के घमंडपुर, शांतिनगर, नागाघेर नदी क्षेत्रों से पुलिस को अवैध खनन होने की शिकायतें मिल रही थी। शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रदीप पंत के नेतृत्व में अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस टीम के हत्थे बिना रवन्ना उपखनिज लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चढ़ी।
विज्ञापन


चालक के पास खनन सामग्री से संबधित कोई कागजात नहीं मिले। पुलिस ने कई स्थानों पर छापे मारे। बता दें रानीपोखरी के घमंडपुर क्षेत्र में ग्रामीणों की ओर से अवैध खनन होने की शिकायत उच्चाधिकारियों को की जा चुकी है। जिसमें बताया गया था कि गांव के बीचोंबीच रास्ते से अवैध खनन की आवाजाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखन नदी से सटे शांतिनगर इलाके से भी रात के अंधेरे में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। नदी से रोजाना भारी मात्रा में उपखनिज की निकासी कर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस से अवैध खनन के खिलाफ सघन अभियान चलाने की मांग की है।


रानीपोखरी थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि शुक्रवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में सीज किया गया है। पुलिस टीम अवैध खनन रोकने के लिए नियमित अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed