फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   He had five hundred bucks for killing partner

पांच सौ रुपये के लिए साथी ने की थी हत्या

Tue, 24 Jan 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Tue, 24 Jan 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
He had five hundred bucks for killing partner
murder - फोटो : Demo Pic

पुलिस ने डोईवाला में मिले यूपी के रामपुर निवासी ओम प्रकाश के कत्ल की गुत्थी सोमवार को सुलझा दी है। पुलिस के अनुसार जुए में हारे पांच सौ रुपये न देने की खुन्नस में साथी ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल, पैंट और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा बरामद किया है।  

विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक देहात श्वेता चौबे ने बताया कि डोईवाला की केशवपुरी बस्ती में 21 जनवरी की सुबह नहर में एक अज्ञात शव मिला था। चोट के निशान होने के कारण साफ हो गया था कि कत्ल का मामला है। इस पर दारोगा राजेंद्र रावत की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया गया था।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि मृतक बस्ती में रहने वाले राजू पंडित के साथ देखा गया था। राजू को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने मरने वाले का नाम ओम प्रकाश बताया। इसके बाद ओम प्रकाश के एक दूसरे साथी से भी पहचान कराई गई। रामपुर (यूपी) जिले के दुआबट निवासी ओम प्रकाश (35) भानियावाला में एक डेयरी पर हलवाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर राजू पंडित के घर की तलाशी कराई गई। घर की तलाशी के दौरान दीवारों पर लगे खून के छींटाें से शक और गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर राजू पंडित ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि 20 जनवरी की रात उसने ओम प्रकाश के साथ अपने कमरे में शराब पी थी।

इसके बद ओमप्रकाश जुए में 500 रुपये का दांव हार गया। रुपये न देने को लेकर उनमें गाली-गलौज और मारपीट हो गई। नशे में होने के कारण ओमप्रकाश रात को सो गया। इसी दौरान उसने बल्ली के टुकड़े से ओम प्रकाश के सिर पर कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।


इसके बाद राजू ने ओम प्रकाश की जेब से 700 रुपये के अलावा मोबाइल निकाल लिए। घटना को दूसरा रूप देने के लिए राजू ने ओम प्रकाश की पैंट निकाल दी थी और शव को नहर में फेंक आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed