{"_id":"5706bfc94f1c1b1e28c81542","slug":"four-vehical-seized-in-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में चार वाहन सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में चार वाहन सीज
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
ख्ानन
- फोटो : amar ujala
स्थानीय प्रशासन ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बिना कागजात के उप खनिज सामग्री ढो रहे एक डंपर और तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसडीएम विनीत तोमर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। हरिद्वार मार्ग पर बड़ी सब्जी मंडी के सामने आईडीपीएल की ओर से बजरी और रेत लेकर आ रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को रोककर चालकों से संबंधित कागजात मांगे।
विज्ञापन
लेकिन, चालक कागजात नहीं दिखा पाए। इसी तरह नगर पालिका के सामने खनिज सामग्री से लदा ट्रक का चालक भी कागजात नहीं दिखा सका। सभी वाहनों को तत्काल सीज कर दिया गया। नायब तहसीलदार आईडी उनियाल ने बताया कि बीते बुधवार देर शाम तहसील चौक से अवैध रूप से उप खनिज ला रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
यात्री जहरखुरानी का शिकार
दिल्ली पैसेंजर में सवार एक यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गया। जीआरपी ने बेसुध हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की पहचान पूरन सिंह (50) पुत्र कुरहा सिंह निवासी 196, खटला सुनाम, संगरूर, पंजाब के रूप में कराई है। देर शाम तक पीड़ित होश में नहीं आ सका था।