{"_id":"63e3a8d8c348aedf514443f704c3d364","slug":"dead-body-of-young-hang-on-fan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनिकीरेेती थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव एक टीन शेड के नीचे रस्सी के सहारे झूलता मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह एक बाबा ने पुलिस को ओमकारानंद घाट पर बने टीन शेड में शव लटका होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी में झूल रहे शव को नीचे उतारा। कपड़ों की छानबीन करने पर ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे शव की शिनाख्त हो पाती। एक कागज में दो, तीन मोबाइल नंबर मिले।
विज्ञापन
एक नंबर पर संपर्क साधने पर जानकारी मिली कि युवक देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था और खुद को बुरासी गांव, पौड़ी गढ़वाल का बताता था। इसके बाद पुलिस ने बुरासी गांव के प्रधान से संपर्क साधा। लेकिन मृत युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि मृत युवक की उम्र 26 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन
आसमानी रंग की कमीज, नीले रंग की जैकेट और जींस पहन रखी है। उसके जूते घाट पर पड़े मिले। थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।