फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   arrest of drugs supplior

नशीला पदार्थ बेचने वाला दबोचा

Fri, 04 Dec 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 04 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
arrest of drugs supplior

क्षेत्र के युवाओं और छात्रों को नशीला पदार्थ बेचने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के ऊपर पहले भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। आपराधिक मामलों को देखते हुए गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया जो डोईवाला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में नशीला पदार्थ स्मैक और चरस की आपूर्ति करता था। कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि पकड़ा गए आरोपी की पहचान मोहम्मद जाकिर पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी न्यामवाला डोईवाला के रूप में कराई।
विज्ञापन


बताया कि जाकिर शातिर किस्म का अपराधी है। क्षेत्र के युवाओं को नशा उपलब्ध कराने का काम करता है। वह छात्रों और युवाओं को स्मैक और चरस बेचता है। बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कोतवाली डोईवाला में विभिन्न मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त का आपराधिक इतिहास देखते हुए गुंडा एक्ट में चालान करने की तैयारी कोतवाली पुलिस कर रही है। बता दें डोईवाला क्षेत्र में स्मैक और चरस आदि नशीले पदार्थों से बढ़ रही नशाखोरी की प्रवृत्ति की शिकायत पुलिस से लोग कर रहे थे।


कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस ने स्मैक और चरस का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिन क्षेत्रों में नशे का समान की आपूर्ति हो रही है ऐसे स्थानों और कारोबार करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed