फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   arrest killer of old lady

वृद्धा का हत्यारोपी दबोचा

Sun, 14 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 14 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
arrest killer of old lady

करीब ढाई महीने पहले बापूग्राम क्षेत्र में हुए वृद्धा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते 18 नवंबर 2015 को बापूग्राम में शिव मंदिर के निकट किराये पर रहने वाली 60 वर्षीय खजानी देवी पत्नी रुस्तम के सिर पर भारी वस्तु से हमलाकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन


हत्या का केस दर्ज करने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस को दो दिन पहले सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद से क्षेत्र से गायब एक युवक पर शक था। पुलिस टीम ने उसे बालामऊ, थाना कछौना, जिला हरदाई उप्र में एक रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मोहन निवासी बापूग्राम के रूप में कराई। पुलिस क्षेत्राधिकारी चक्रधर अंथवाल ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहचान के डर से की हत्या
वृद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक नशे का आदी है। इसी की जरूरत को पूरा करने के लिए वह चोरी करता था। पुलिस के मुताबिक 18 नवंबर को आरोपी खजानी देवी के घर चोरी के इरादे से घुसा था, इसी बीच वे अचानक आ गई और उसे चोरी करते देख लिया। खजानी देवी युवक को पहचानती थी। पहचाने जानेे के डर से आरोपी ने लोहे की रॉड से वृद्धा के सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। उस वक्त वृद्धा के पति घर में मौजूद नहीं थे।



एसएसपी ने की ईनाम की घोषणा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दून डॉ. सदानंद दाते ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में शामिल वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा, उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, कांस्टेबल दिनेश सिंह, प्रवीण सिंधु के लिए 25 सौ रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed