फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पीएनबी शाखा में व्यक्ति से नकदी लेकर भाग ठग

पीएनबी शाखा में व्यक्ति से नकदी लेकर भाग ठग

Fri, 11 Jan 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी शाखा में व्यक्ति से नकदी लेकर भाग ठग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पंजाब नेेशनल बैंक की शाखा में एक व्यक्ति के साथ दिनदहाड़े 20 हजार रुपये की ठगी हो गई। व्यक्ति बैंक में पैसे जमा कराने के लिए लाइन में लगा हुआ था। इसी दौरान एक अजनबी आया और अपने सिक्कों को नोट में बदलने के लिए कहने लगा। इसी झांसे में आए शख्स ने नोट जैसे ही दिए, अजनबी व्यक्ति सिक्कों का पैकेट और नोट लेकर फरार हो गया। बैंक के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी भी ठग को पकड़ नहीं पाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनोज पांडे पुत्र वाचस्पति पांडे निवासी तपोवन लक्ष्मणझूला का बैंक अकाउंट कैलाश गेट स्थित पीएनबी शाखा में है, लेकिन वह किसी काम से ऋषिकेश आए हुए थे।
विज्ञापन

इस दौरान वह देहरादून रोड स्थित पीएनबी की शाखा में ही बीस हजार रुपये जमा कराने पहुंचे। वह रुपये जमा कराने के लिए लाइन में ही खड़े थे कि इस दौरान एक अधेड़ तथा एक छोटा लड़का उनके पास आया। उक्त दोनों ने उनसे सिक्कों के बदले बंधे नोट देने को कहा। इस पर मनोज पांडे ने उन्हें बीस हजार रुपये दे दिए। दोनों लोग नकदी और सिक्के लेकर फरार हो गए। मनोज पांडे ने बैंक के बाहर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह दोनों गायब हो चुके थे। इस मामले में कोतवाल रितेश शाह ने कहा कि मामले में बैंक शाखा स्टाफ से पूछताछ की जा रही है तथा आसपास क्षेत्रों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
नकदी ठगी की घटना बैंक के अंदर की नहीं है, उक्त आदमी रुपये जमा कराने वाला फॉर्म भरकर बैंक के बाहर की ओर गया था। इसी दौरान उनके ठगी हुई है। इस मामले में पुलिसकर्मी भी मेरे पास आए थे। मैंने उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाई थी। फुटेज में ऐसी कोई भी घटना होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रभात शुक्ला, असिस्टेंट जनरल मैंनेजर, पीएनबी

सुरक्षा न होने से बढ़े ठगी के मामले
- व्यवस्था को सुधारने के लिए बैंकों को नोटिस भेजेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था न होने के चलतेे ग्राहकों के साथ ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की गाइडलाइन और पुलिस की लगातार सिफारिशों के बावजूद बैंक अफसर अपने अड़ियल रवैये से बाज नहीं आ रहे हैं। लापरवाही बरतने वाले बैंकों पर अब कोतवाली पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। इसके तहत सभी बैंकों को नोटिस भेजकर सभी एटीएम बूथों में गार्ड की तैनाती और हर हफ्ते एटीएम मशीनों की सुरक्षात्मक जांच सुनिश्चित करवाने की कोशिश होगी।
कोतवाली पुलिस तीर्थनगरी तथा आसपास क्षेत्रों के सभी बैंक प्रबंधकों को नोटिस भेजेगी। इसके तहत बैंकों पर दबाव बनाया जाएगा कि जहां-जहां उनके एटीएम संचालित हो रहे हैं वहां हर हाल में सुरक्षा गार्ड की तैनात करवाएं। साथ ही प्रत्येक सप्ताह में विशेषज्ञों से अपने एटीएम मशीन की जांच भी करवाई जाए। माना जा रहा है कि इससे एटीएम क्लोनिंग की वारदातों पर अंकुश लग सकेगा।

पुलिस भी औपचारिकता निभाने तक सीमित
- निर्देश के बावजूद अधिकतर एटीएम बूथों पर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं
अमर उजाला
ऋषिकेश। बैंक और एटीएम में बढ़ रहे ठगी के मामले में पुलिस कार्रवाई की जगह महज औपचारिकता ही निभा रही है। कुछ दिन पहले कोतवाल ने बिना सुरक्षाकर्मी वाले एटीएम बूथ को सील करने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी क्षेत्रों में लगे एटीएम मशीनों की पड़ताल की गई तो बैंकों की व्यवस्था की पोल खुली। नगर के तीन दर्जन से अधिक बैंकों के एटीएम मशीनों में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। कई बूथ के सीसीटीवी कैमरे भी जीर्णशीर्ण हालत में मिले।

अव्यवस्था का नतीजा यह रहा कि एटीएम बूथों में लोगों का झुंड घुसा हुआ था। देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, तिलक रोड़, ढालवाला पुराने आरटीओ ऑफिस के पास, आईडीपीएल सिटी गेट के समीप आदि क्षेत्रों के एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, कार्पोरेशन बैंक, एचडीएफसी बैंक में यह स्थिति देखने को मिली। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि तीर्थनगरी क्षेत्रों में लगातार एटीएम ठगी, कार्ड क्लोनिंग के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसी घटना ज्यादातर उन एटीएम में हो रही है, जहां कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed