फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 May 2019 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां उसे टिहरी जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आसिफ खान निवासी मुंबई महाराष्ट्र मूल निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की ऋषिकेश की एक नाबालिग लड़की के साथ फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई। आरोपी किशोरी से मिलने के लिए ऋषिकेश पहुंचा। यहां आकर आरोपी किशोरी को सुनसान जगह पर ले गया। यहां उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। जब नाबालिग ने विरोध किया तो वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की ने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर केके सिंह के मुताबिक युवक नाबालिग को शादी के लिए बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की फिराक में था, लेकिन छेड़छाड़ की घटना का विरोध होने पर उसकी योजना फेल हो गई। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन



विदेशी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी धरा
ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत इजराइल निवासी एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला के ऋषिकेश निवासी मित्र की तहरीर पर पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बीते बृहस्पतिवार को आशीष कुमार यादव पुत्र वीरेश्वर सिंह निवासी महानंदा अपार्टमेंट तपोवन मुनिकीरेती ने थाने में तहरीर दी कि उनकी इजराइल निवासी महिला मित्र राम झूला के पास खड़ी थी। इसी दौरान राजेश राणा नामक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजेश राणा पुत्र विजेंद्र सिंह राणा निवासी भटवाड़ी उत्तरकाशी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed