फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   घर के बाहर खड़ी बाइक को लगाई आग

घर के बाहर खड़ी बाइक को लगाई आग

Tue, 02 Apr 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी बाइक को लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में अज्ञात ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर भी दी है। सोमवार को साक्षी गोपाल मंदिर लक्ष्मणझूला निवासी विनिता नौटियाल थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर देने पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके पति शंकर प्रसाद की बाइक जिसका नंबर यूके07-एआर-7869 है, को अज्ञात लोगों ने रविवार की रात को घर के बाहर से उठाकर प्राथमिक विद्यालय के समीप स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला मार्ग पर आग लगा दी।
विज्ञापन

उन्होंने थानाध्यक्ष से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि मामला संज्ञान में है, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed