फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पिता-पुत्र घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पिता-पुत्र घायल

Sun, 03 Mar 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पिता-पुत्र घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नेपाली फार्म तिराहे पर बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर घायल करने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रायवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वाहन चालक की पहचान करने में जुट गई है। थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि बीती 24 फरवरी को रविंद्र चौहान और उनका बेटा देवेश चौहान निवासी गंगा भोगपुर तल्ला यमकेश्वर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। इस दौरान नेपाली फार्म तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना में मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पिता-पुत्र को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस मामले में रविंद्र की पत्नी पूनम देवी चौहान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने के प्रयास में जुट गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed