फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत

डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 02 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा के पास हीरालाल मार्ग पर नो एंट्री के बावजूद गुजर रहे डंपर की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
बुधवार दोपहर 12:30 बजे पुराना बस अड्डा के सामने पर राफ्टिंग का काम करके गली नंबर 04 सुमन विहार बापू ग्राम निवासी दिनेश सिंह बिष्ट पुत्र रंजीत सिंह बिष्ट बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान एक बेकाबू डंपर ने दिनेश सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और डंपर चालक को पकड़ लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के सामने लोगों ने नो एंट्री में डंपर घुसने पर भी विरोध जताया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि डंपर और चालक हुकुम चंद्र पुत्र दुमनो राम निवासी धगरास थाना सुंदरनगर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश को हिरासत में ले लिया गया है। हुकुम चंद्र देहरादून रोड ऋषिकेश स्थित गैरोला कॉम्पलेक्स के एसएन डोभाल के यहां काम करता है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है हादसा
डंपर की चपेट में आकर हुई युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते लोग अपनी जान गंवाने को मजबूर हैं। एक साल पहले भी चंद कदमों की दूरी पर ही पांच वाहन नो एंट्री में घुसकर आपस में टकरा गए थे। इसमें दो लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। हीरालाल मार्ग पर करीब आधा दर्जन स्कूल हैं। ऐसे में इस रोड पर नो एंट्री के समय बड़े वाहनों का घुसना लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद
कोतवाल रितेश शाह ने घटना के बाद सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक नटराज चौक से तहसील की ओर मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रखने की चेतावनी दी है। साथ कोयलघाटी पर भी वाहनों को आने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हीरालाल मार्ग पर चीता पुलिस की गश्त भी कराई जाएगी, जिससे ऐसे हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed