{"_id":"5cb8d9babdec2213e92934e9","slug":"171555618234-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीनगर से ऋषिकेश आ रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरीनगर से ऋषिकेश आ रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
Fri, 19 Apr 2019 09:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल वेदर रोड पर कौड़ियाला के पास बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक श्रीनगर से ऋषिकेश आ रहा था।
विज्ञापन
देहरादून में कार्यरत द्वारिका प्रसाद (40) पुत्र नवीन चंद निवासी ग्राम सुनाएरी थाना थराली जिला चमोली श्रीनगर बृहस्पतिवार को अपनी मोटरसाइकिल से ऋषिकेश आ रहे थे। कौड़ियाला जीएमवीएन से 300 मीटर पहले ऑल वेदर रोड की संकरी सड़कों पर उनकी बाइक फिसल गई। इस बीच पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना में द्वारिका प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज गया है। ब्यासी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राठी ने बताया घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड निर्माण से ग्रामीण असंतुष्ट
ऑल वेदर रोड के निर्माण से कौड़ियाला के ग्रामीण असंतुष्ट हैं। अटाली, कौडियाला सिंगटाली की ग्राम प्रधान शाकम्बरी देवी ने बताया कि ऑल वेदर रोड को बेतरतीब ढंग से काटा जा रहा है। रोड के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्ग टूट गए हैं, पानी की पाइप लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र राणा, कान सिंह राणा, सुनील राणा ने बताया कि ऑल वेदर रोड निर्माण से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जगह-जगह गड्ढे छोड़ दिए गए हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। नालियों का कार्य अधूरा छोड़ा गया है। इसके बावजूद कोई अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहा है।
विज्ञापन