{"_id":"5ca26e22bdec2214720fb6c5","slug":"171554148898-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनाझपटी के आरोप में किशोर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छीनाझपटी के आरोप में किशोर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। आस्थापथ पर मार्निंग वाक के दौरान एक बुजुर्ग से मोबाइल और दो हजार की नकदी छीनने के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है। किशोर ने छीनाझपटी की घटना को कबूल किया है। बीते 30 मार्च को 76 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद निवासी गली नंबर छह गणेश विहार गंगानगर ऋषिकेश ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि वह आस्था पथ पर होटल गंगा किनारे के पीछे मॉर्निग वॉक पर जा रहे थे, तभी एक युवक ने उनका मोबाइल और करीब दो हजार रुपये छीन लिए।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की पहचान के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। बताया कि रविवार की देर रात एआरटीओ कार्यालय के समीप चेकिंग अभियान के दौरान यूके07-एसी-5876 पर सवार चालक को रोका तो वह मुड़कर वापस भागने लगा। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि कुछ माह पूर्व आशुतोष नगर से उसने उक्त वाहन को चुराया था।
पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया। मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने 30 मार्च को आस्थापथ पर बुजुर्ग से छीनाझपटी की घटना स्वीकारी। कोतवाल के मुताबिक किशोर के पास से बुजुर्ग का मोबाइल, एक हजार रुपये, चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। जल्द ही उसे जुवेलाइन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
नशे की लत ने बना दिया चोर
कोतवाल रितेश शाह के अनुसार पुलिस ने जब किशोर से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे के लिए ही लूट तथा चोरी करता है। चोरी के सामान को कम दाम में बेचकर वह नशे खरीदता है। 30 मार्च को भी नशे करने के लिए रुपये की जरूरत थी। इसलिए बुजुर्ग के साथ छीनाझपटी की।