फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   कार से टकराई बाइक, चार लोग घायल

कार से टकराई बाइक, चार लोग घायल

Mon, 01 Jul 2019 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
कार से टकराई बाइक, चार लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रायवाला क्षेत्र में बाइक कार से टकराने से बाइक पर सवार दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती करवाया गया है। वहीं कार सवार चार युवकों को भी हल्की चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि रविवार की शाम को कंट्रोल रूम पर वन विभाग लकड़ी डिपो हरिद्वार रोड रायवाला के समीप सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बाइक संख्या यूपी-20ए-8019 पर सवार चार लोग एचआर-12एजी-2737 नंबर की कार से टकरा गए।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय जयपाल सिंह पुत्र जसवीर सिंह, 30 वर्षीय पुष्पा जसवाल सिंह दोनों निवासी ग्राम सयाहू थाना चांदपुर जिला बिजनौर, आठ वर्षीय निखिल पुत्र सुरेंद्र सिंह तथा छह वर्षीय मयंक पुत्र जयपाल दोनों निवासी शेरपुर बिजनौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को थानाध्यक्ष ने एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर होने के बाद कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। इसमें कार चालक ईशांत पुत्र रवींद्र निवासी सलरा मोहल्ला सब्जी मंडी जिला रोहतक हरियाणा, सोनू, मोनू और सौरभ सभी निवासी फतेहपुरी कॉलोनी रोहतक हरियाणा को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed