फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस विफल

आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस विफल

Mon, 01 Jul 2019 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस विफल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। क्षेत्र में हुई आपराधिक घटनाओं का खुलासा न होने पर पुलिस महानिदेशक खफा हैं। जल्द ही वह कोतवाल को तलब कर सकते हैं। सराफ गोलीकांड का खुलासा करने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रही पुलिस दोहरी फजीहत झेल रही है। एक ओर गोलीकांड का खुलासा नहीं हो पा रहा है वहीं दूसरी ओर संगीन वारदातों और विफलताओं की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। सराफ गोलीकांड को डेढ़ माह का समय बीत चुुका है, लेकिन कोतवाली सहित रायवाला और रानीपोखरी थाने की पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अन्य राज्यों के ज्वैलर्स के यहां भी लूट के सोने की सुरागरशी कर रही है। फिलहाल अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग पाया है। पुलिस अब थक हार कर घटनास्थल के आसपास के लोगों से शक के आधार पर पूछताछ का कोरम पूरा कर रही है। यहां भी खास सफलता नहीं मिल पाई है। गोली कांड की तफ्तीश में जुटी तीन थानों की पुलिस के लिए बदमाश गंभीर चुनौती बन गए हैं। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की इस विफलता से आम नागरिक से लेकर व्यापारी तक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


15 दिनों हुई वारदातें जो अब भी अलसुलझी हैं
- 14 जून : श्यामपुर में पुलिस चौकी के समीप बुजुर्ग महिला से बदमाश कंगन लूटकर हुए फरार
- 23 जून : झंडा चौक स्थित नरेंद्र ज्वैलर्स की दुकान से महिला 35 सोने की लौंग लेकर हुई फरार
- 24 जून : रायवाला में 15 स्काउट गाइडों को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला, आरोपी नहीं पकड़ा गया
- 24 जून : ढालवाला में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से एक लाख नौ हजार रुपये उड़ाए
- 25 जून : लक्ष्मणझूला रोड स्थित सोमनाथ एंड कंपनी में अज्ञात ने दुकान का ताला तोड़ कर चोरी
- 25 जून : त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी से चंद कदम दूर प्रकाश जनरल स्टोर में चोरी
- 27 जून : तिलक रोड स्थित एसबीआई एटीएम बूथ पर ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाए
- 28 जून : बनखंडी में युवकों ने देर रात शराब के नशे में दो युवकों को टक्कर मारकर घायल किया
- 28 जून : एम्स के मेडिकल छात्रों ने मनीराम मार्ग पर दुकानदार को पीटा
- 29 जून : बापूग्राम 20 बीघा में अनाज और जेवर चोरी

कोट्स
तीर्थनगरी की आपराधिक घटनाओं का विवरण तलब किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय पुलिस से भी जवाब मांगा जाएगा कि मामलों का खुलासा क्यों नहीं हो पा रहा है। ब्यौरा तलब करने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार, डीजी, कानून व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed