फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गंगा पार करने की शर्त में रेसलर डूबा

गंगा पार करने की शर्त में रेसलर डूबा

Tue, 04 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
गंगा पार करने की शर्त में रेसलर डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। दोस्त से गंगा पार करने की शर्त में हरियाणा का एक खिलाड़ी डूब गया। युवक और उसका दोस्त श्यामपुर स्थित एक स्कूल में रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए थे। पुलिस के अनुसार बीते रविवार को कपिल पुत्र हवा सिंह निवासी बहादुरगढ़, झज्जर, हरियाणा और साहिल पुत्र राजेह कुमार निवासी गांव गोरखपुर थाना भुना, जिला फतेहाबाद, हरियाणा श्यामपुर स्थित एक स्कूल में ओपन रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद दोनों लक्ष्मणझूला घूमने आ गए। यहां साईं घाट में दोनों ने तैरकर गंगा पार करने की शर्त लगा ली। इसके बाद दोनों गंगा पार करने के लिए नदी में कूद पड़े। इसमें साहिल नदी के दूसरे छोर पर पहुंच गया, लेकिन कपिल गंगा पार नहीं कर पाया और तेज धारा में डूब गया। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। टीम ने सोमवार को भी देर शाम तक तलाशने का प्रयास किया गया। मंगलवार को एक बार फिर से सर्च आपरेशन चलाया गया है। घटना संबंधी परिजनों को सूचित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed