फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   शव सड़क पर रख भीड़ ने लगाया जाम, हत्यारोपी को सामने लाने की मांग

शव सड़क पर रख भीड़ ने लगाया जाम, हत्यारोपी को सामने लाने की मांग

Tue, 04 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
शव सड़क पर रख भीड़ ने लगाया जाम, हत्यारोपी को सामने लाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पुलिस गिरफ्त में रखे गए फुटवियर हत्यारोपी को भीड़ के सामने लाने और गोली मारे जाने की मांग को लेकर सोमवार शाम भीड़ सड़कों पर उतर आई। व्यापारी के शव को सड़क पर रख लोगों ने ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। उल्टा पुलिस के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दे डाली। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। उधर, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस को गाली देने तथा जान से मारने की धमकी के आरोप में चार नामजद, 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम करीब छह बजे मंशा देवी निवासी लोगों ने ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर कोतवाल रितेश शाह मय फोर्स पहुंचे। गुस्साई भीड़ पुलिस से लगातार गोलीकांड के आरोपी को भीड़ के हवाले करने तथा गोली मारने की मांग करती रही। कोतवाल ने भीड़ को समझाया कि कानून अपने हाथ में नहीं लिया जा सकता। आरोपी को न्यायालय उचित सजा देगा। मगर किसी से उनकी नहीं सुनी। एंबुलेंस सवार मरीज भी जाम की वजह से फंसे रहे।
विज्ञापन

काफी देर बाद जैसे-तैसे जाम खुलवाया गया। सुरेन्द्र सिंह पुत्र सीताराम, रविन्द्र पुत्र चमन सिंह, अमित सिंह पुत्र धरम वीर सिंह और कमला देवी सभी निवासी मंशा देवी श्यामपुर फाटक ऋषिकेश तथा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस के साथ गाली गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सुबह के वक्त भी स्थानीय लोग हत्यारोपी की गिरफ्तारी को सड़क पर उतरे थे और हाईवे जाम कर दिया था। लेकिन इसके बाद जैसे ही आरोपी के पकड़े जाने की खबर आई, उन्होंने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed