{"_id":"5ca26e2fbdec2213f01bebc6","slug":"11554148911-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल का वीडियो वायरल होने की हो जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मस्थल का वीडियो वायरल होने की हो जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्राचीन धर्मस्थल में आपत्तिजनक गतिविधियों का वीडियो वायरल मामले में भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। बीते 22 मार्च से सोशल मीडिया में चार वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में तथाकथित धर्मगुरु और युवती को एक कमरे में अचेत अवस्था में दिखाया गया है। वीडियो में तथाकथित धर्मगुरु के बगल में लेटी युवती को किसी तरह बाहर लाया जा रहा है और कुछ लोग युवती को वहां से रवाना करने की कोशिश कर रहे हैं।
बेसुध युवती अपने पांव पर खड़ी नहीं हो पा रही है। इस घटना की कई आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश चौधरी, नगर अध्यक्ष अंशु आहुजा, जिला महासचिव सीमा खुराना ने कोतवाल रितेश शाह से वीडियो पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। ट्रस्ट के सदस्यों ने एक महंत पर सोशल मीडिया पर महिलाओं को बार-बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का आरोप भी जड़ा।
कोट्स
मामला संज्ञान में है, धर्मस्थल के संचालक महंत को बुलाया गया है। उनका पक्ष जानने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- रितेश शाह, कोतवाल