फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ढालवाला में 60 बाहरी लोगों का किया सत्यापन

ढालवाला में 60 बाहरी लोगों का किया सत्यापन

Tue, 22 Jan 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
ढालवाला में 60 बाहरी लोगों का किया सत्यापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । मुनिकीरेती पुलिस की ओर से बाहरी व्यक्ति, छात्र, श्रमिक, किराएदार, घरेलू नौकर, बांग्लादेशी, फेरीवाले व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। ढालवाला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चौकी उपनिरीक्षक विनोद शर्मा के नेतृत्व और पार्षद विनोद सकलानी व राजेंद्र थलवाल की देखरेख में शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान टीम ने लगभग 60 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को ढालवाला के वार्ड 10 और 11 में संयुक्त रूप से बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत सभी वार्डों में यह सत्यापन अभियान चलाया जाएगा, ताकि शत-प्रतिशत सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण हो सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से एक सप्ताह से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सूचित किया गया है, लोग अपने घर में निवासरत घरेलू नौकर, श्रमिक आदि बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करा लें। इस अवसर पर हिम्मत सिंह, पार्षद बिल्लू चौहान, पार्षद राजेश तलवार, पार्षद विनोद, सुषमा नेगी, अवतार सिंह चौहान, हुकम सिंह, हरी नौटियाल, मानी मैहर आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed