{"_id":"57a787124f1c1b356a2b9a81","slug":"crane-fell-out-of-the-car-in-the-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार क्रेन से निकाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार क्रेन से निकाली
ऋषिकेश।
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रानीपोखरी अंतर्गत भोगपुर स्थित किशनपुर क्षेत्र में पुलिस को करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी हुई एक कार मिली। कार के खाई में गिरने की पूरी तहकीकात में पुलिस जुट गई है। मिले दस्तावेज के आधार पर गाड़ी दिल्ली की है।
थाना रानीपोखरी पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार रात उनके पास कार खाई में गिरने की सूचना आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को रात होने के कारण कार का सही अनुमान नहीं लग पाया। रविवार सुबह पुलिस टीम फिर घटनास्थल पर गई। जहां उन्हें खाई में गिरी कार दिखी। पुलिस ने बताया कि कार के दरवाजे लॉक थे और शीशे टूटे हुए थे। गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बहरहाल, क्रेन की मदद से पुलिस ने खाई में गिरी कार को बाहर निकाला गया। कार के अंदर मिले दस्तावेज से पता चला कि कार गणेशचंद मांडीगांव दिल्ली निवासी की है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। कार स्वामी का पता किया जा रहा है। (ब्यूरो)