{"_id":"585440f94f1c1b676f64d016","slug":"craft-market-garhwali-poet-conference-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राफ्ट बाजार में गढ़वाली कवि सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राफ्ट बाजार में गढ़वाली कवि सम्मेलन आज
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
साहित्य
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के तपोवन पार्किंग में आयोजित क्राफ्ट बाजार 2016 में तीन साल में पहली बार लोकभाषा कार्यक्रम के तहत शनिवार को गढ़वाली कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में कवि और साहित्यकार पहाड़ के पलायन का दुख, उत्तराखंड की संस्कृति की छटा अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
संस्था अध्यक्ष पीएम चंदोला ने बताया कि क्राफ्ट मेले में शनिवार को उत्तराखंड के जाने माने कवि मलखीत रौथाण, हेमवती नंदन भट्ट (हेमू), नरेंद्र रयाल, राकेश मोहन ध्यानी, सत्येंद्र चौहान, मदनमोहन डुकलाण, शांति प्रकाश जिज्ञासु, नीता कुकरेती आदि कवि शामिल होंगे।
विज्ञापन