फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Couple accused of turtle smuggling sent to jail

Rishikesh News: कछुआ तस्करी के आरोपी दंपती को जेल भेजा गया

Sat, 06 Dec 2025 01:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 06 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of turtle smuggling sent to jail
कछुआ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दंपती को न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं दंपती से बरामद 14 कछुओं को राजाजी पार्क क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन




बीते बृहस्पतिवार को रायवाला पुलिस ने कछुआ तस्करी के आरोप में बेताब नाथ और बरखा देवी निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की कार की डिग्गी से एक बोरे में 14 कछुए बरामद किए गए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया था। रायवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी दंपती को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं वन विभाग की मौजूदगी में कछुओं को राजाजी पार्क के तालाबों में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed