{"_id":"6793ecae60050db8400e68b5","slug":"councilor-candidate-accused-of-murderous-attack-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-602858-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पार्षद प्रत्याशी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पार्षद प्रत्याशी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Sat, 25 Jan 2025 01:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बैराज वार्ड से एक पार्षद प्रत्याशी और उसके समर्थकों पर बीएलओ ने जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। इस संंबंध में पुलिस को भी तहरीर दी गई है। वहीं बीएलओ संगठन ने एसडीएम से भी इस संबंध में शिकायत की है।बीएलओ कौशला बिष्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी वार्ड नंबर 27 के सहायक अभियंता परियोजना खंड कार्यालय मतदान केंद्र पर थी। शाम को जब मतपेटियों को सील किया जा रहा था, उस दौरान एक पार्षद प्रत्याशी, उसका पुत्र अपने 10-15 साथियों के साथ आए और चुनाव कार्य बाधित करते हुए जानलेवा हमला किया।
इस दौरान इन लोगों ने मारपीट, गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। कौशला बिष्ट ने कहा कि उसका गला दबाने का प्रयास किया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। बताया कि पूरे मामले में कार्रवाई की मांग के लिए शुक्रवार की बीएलओ संगठन कोतवाली पहुंचा। बाद में बीएलओ ने एसडीएम स्मृता परमार से मुलाकात कर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बीएलओ का काम न कराए जाने की मांग की। इस दौरान शशि कश्यप, पूनम, अनीता पंत, सुमित्रा थपलियाल, ललितेश विश्वकर्मा, रमा नेगी, मंजू राणा, मीना रावत, सविता, गंगा गुप्ता आदि मौजूद रहे।