फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corporation to shift unclaimed cattle

शहर की सड़कों से लावारिश मवेशियों को शिफ्ट करें निगम प्रशासन

Thu, 01 Apr 2021 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corporation to shift unclaimed cattle
लावारिश मवेशी के समाधान को लेकर नगर निगम में मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। शहर की सड़कों से लावारिश मवेशियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत के नेतृत्व में मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल को ज्ञापन दिया। जिसमें एक सप्ताह के अंदर शहर की सड़कों से लावारिस जानवरों को शिफ्ट न करने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर निगम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण लावारिस सांडों के हमले में निर्दोष लोग जान गंवा रहे हैं। ढाई साल में चार लोग सांडों के हमले में मारे जा चुके हैं। कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर गली और मोहल्लों में सांडों का आतंक है। उन्होंने पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जयेंद्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, एकांत गोयल, राधा रमोला, सोनू पांडेय, गुलाब चंद, अजय राजभर, गौतम नौटियाल, देवेंद्र प्रजापति, गौरव यादव, भगवान सिंह पंवार, संदीप प्रजापति, उमा देवी, हरिओम, मधु जोशी, अभिनव मलिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 बीघा भूमि का अधिग्रहण करेगा नगर निगम
मुख्य नगर आयुक्त एनएस क्वीरियाल ने बताया कि नंदूफार्म स्थित बाबा काली कमली की 60 बीघा भूमि को कोर्ट के आदेश नगर निगम अपने अधीन करेगा। इस भूमि पर गोशाला बनाई जाएगी। दो ग्वाले भर्ती किए जाएंगे। गोशाला के साथ चारागाह विकसित किया जाएगा।

नगर निगम ने पांच सांड गैंडीखाता भिजवाए
नगर निगम ने बुधवार को परशुराम चौक के आसपास से लावारिश सांडों को पकड़ने का अभियान चलाया। इस दौरान पांच साडों को पकड़कर गैंडीखाता (हरिद्वार)भिजवाया गया। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि जब तक लावारिस मवेशियों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed