{"_id":"5e7630e38ebc3e7743464cec","slug":"corona-only-workers-with-essential-services-leave-rishikesh-news-drn339919047","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : केवल आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मी ही निकलें बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : केवल आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मी ही निकलें बाहर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा। जिसको सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन के साथ नगर निगम ने भी कमर कस ली है। इस दौरान सभी लोग घरों में रहेंगे। केवल आवश्यक सेवा के कर्मी ही अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मेडिकल स्टोर, ्अस्पताल, राशन की दुकानें, सब्जी, दूध की दुकानें खुली रहेंगी। साथ ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
इस दौरान नगर को स्वच्छ बनाने रखने के लिए नगर निगम ने सफाई कर्मियों के लिए नया प्लान जारी किया है। सफाई कर्मचारी रविवार को सुबह चार बजे से सात बजे तक नगर की सफाई करेंगे और इसके बाद अपने घरों को लौट जाएंगे। इधर, नगर निगम ने शहर में दो कोरेंटाइन सेंटर चिह्नित कर जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं। इनमें आगे की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन अपने स्तर पर जुटाएगा। शनिवार को विभिन्न माध्यमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लोगों के बीच प्रसारित किया गया। उधर, कोरोना वायरस से निपटने के लिए शहर के लोगों ने भी लामबंद होने का मन बना लिया। शहर के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा की है।
कर्फ्यू आपकी केयर के लिए है, सफल बनाएं : मेयर
ऋषिकेश। जनता-कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए मेयर अनिता ममगाई ने लोगों से अपील की है, उनका कहना है कि ये कोई कर्फ्यू नहीं, बल्कि आपकी केयर का समाधान है। आप घर में रहकर खुद अपना जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों से एकजुटता दिखाते हुए सरकार का सहयोग करने की अपील की है। बाजार आदि भीड़ वाले इलाकों से बचने के लिए लोगों से अपील की है।
विज्ञापन
घबराने की नहीं सजग रहने की है जरूरत : विस अध्यक्ष
ऋषिकेश। कोरोना वायरस से घबराने की नहीं सजगता की जरूरत है। इस रोग की रोकथाम, नियंत्रण हम और आज मिलकर कर सकते हैं। ये हमारे देश में महामारी ने बनें, इसलिए इसके रोकने का यही सही समय है। लोगों को जागरूक, सजग और सुरक्षित रहना ही बीमारी से बचा जा सकता है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासो को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी प्रदेशवासियों से रविवार को घर से न निकलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू पर सभी को कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए प्रात: 7:00 बजे से रात्रि
9:00 बजे तक अपने अपने घरों में ही रहें।
नगर निगम में चलाया जन जागरूकता अभियान
ऋषिकेश। कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम ने अपने स्तर से जन जागरूकता अभियान चलाया। शनिवार को जन जागरूकता अभियान के बाद हॉस्पिटल, टैक्सी स्टैंड, टैंपों स्टैंड, बस अड्डे आदि सार्वजनिक स्थानों पर सेनेटाइजेशन का अभियान चलाया गया। निगम कर्यालय के अलावा विभिन्न जगहों पर कीटनाशकदवाओं का छिड़काव कराया गया।
आज नहीं चलेंगी रोटेशन की बसें
ऋषिकेश। संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति ने बैठक आयोजित कर कोरोना वाइरस से बचने के लिए रविवार को सभी आवश्यक सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष नवीनचंद रमोला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को सभी वाहन सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि रविवार को लोग अपने घरों में रहें, कोई भी बाहर ना निकलें।
परिवहन संस्थाओं से भी आह्वान
ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय शास्त्री व महासचित जितेंद्र नेगी ने सभी व्यावसायिक वाहन स्वामियों ओर परिवहन संस्थाओं के वाहन स्वामियों से राष्ट्रीय आपदा को देखते हुए आज अपने वाहन सड़कों पर न चलाने का आग्रह किया है।
कृषि मंडी में किया सेनेटाइजर का छिड़काव
ऋषिकेश। कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से मंडी कार्यालयों में आज दूसरे दिन भी सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया। मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस से पूरे देश में भय का वातावरण पैदा हो गया है।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भी किया आह्वान
ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ने जनता कर्फ्यू के लिए लोगों में रविवार को घरों से बाहर न निकलने का आह्वान किया है। महामंत्री ललित मोहन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नागरिकों से जनता कर्फ्यू को समर्थन देने का आह्वान किया है। इसके लिए रविवार को सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
नहीं चलेंगे तिपहिया वाहन
ऋषिकेश। कोरोना वाइरस को देखते हुए विक्रम यूनियन और ऑटो यूनियन रविवार अपने वाहनों को सड़कों पर नहीं चलाएंगे। आम जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान शासन के निर्देशों के अनुसार सभी तिपहिया वाहनों में कीटाणु नाशक दवाई का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही सभी तिपहिया वाहन चालकों को मास्क वितरण किया गया।