फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Corona infected 68 people including 25 tourists

25 पर्यटक समेत 68 लोग कोरोना संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corona infected 68 people including 25 tourists
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 25 पर्यटकोंसमेत 68 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा शुक्रवार को 788 लोगों की कोरोना जांच की गई।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में 266 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में 172 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें तीन लोग संक्रमित पाए गए। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 25 पर्यटकों समेत 29 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 350 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन

----------
337 लोगों को लगी एहतियाती डोज
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, संत निरंकारी भवन, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 337 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई। नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि सरकारी अस्पताल और संत निरंकारी भवन में 97, राजीव ग्राम ढालवाला मुनिकीरेती में 200 और लक्ष्मणझूला में 40 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed