{"_id":"5e0f98578ebc3e87d700e014","slug":"contact-routes-to-be-built-in-remote-areas-of-doiwala-rishikesh-news-drn3315725169","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘डोईवाला के दूरस्थ क्षेत्रों में बनेंगे संपर्क मार्ग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘डोईवाला के दूरस्थ क्षेत्रों में बनेंगे संपर्क मार्ग’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कर्मण अवॉर्ड लेकर वापस लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को थानो में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि विधानसभा डोईवाला के दूरस्थ क्षेत्रों के संपर्क मार्गों का बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार की सुबह वन विश्राम गृह थानो पहुंचे और यहां उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने दूरस्थ क्षेत्र के सनगांव, नाहीं कला मोटर मार्ग, लडवाकोट, हल्द्वाडी मोटर मार्ग और चितौर घाइसेन अपरतलाई मोटर मार्ग के निर्माण के लिए सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा संपर्क मार्गों के निर्माण में वन विभाग की क्लीयरेंस भी दिलाने के प्रति आश्वस्त किया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को कृषि कर्मण अवॉर्ड मिलना उपलब्धि है। बीस सूत्री अनुश्रवण समिति के जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत ने बताया कि थानो में पेयजल नलकूप के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा सहमति दी गई है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख रायपुर दिव्या भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, रानीपोखरी अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, बूथ अध्यक्ष चरणसिंह रावत, गीताजंलि रावत, चंद्रप्रकाश तिवाड़ी, अनिल तीर्थवाल, राजकुमार पुंडीर, प्रेम पुंडीर, सतीश सेमवाल, सुभाष रावत, राजन गोयल, डीएफओ राजीव धीमान, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, रेंजर उदयचंद गौड़ आदि मौजूद थे।