फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thousands of villagers surrounded the tehsil office in protest of the waste disposal plant

Rishikesh News: कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में हजारों ग्रामीणों का तहसील का किया घेराव

Thu, 22 Oct 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 22 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Thousands of villagers surrounded the tehsil office in protest of the waste disposal plant
गुस्साए ग्रामीणों ने रैली निकाल कर तहसील परिसर का किया घेराव सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गंध फैलने से बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की जताई चिंता
श्यामपुर। गुमानीवाला स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट के संचालन के विरोध में आक्रोशित हजारों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर का घेराव किया। ग्रामीण कूड़ा निस्तारण प्लांट को यहां से स्थानांतरित किए जाने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध से स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण से पहले भी प्लांट का विरोध किया गया था लेकिन प्रशासन ने विरोध को गंभीरता से नहीं लिया।
कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में एक माह से धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण अमितग्राम स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस निकालते हुए तहसील परिसर पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा में सामाजिक कार्यकर्ता लालमणि रतूड़ी ने कहा कि लाल पानी बीट क्षेत्र में आबादी के नजदीक कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाए जाने के बाद आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध की समस्या बढ़ गई है। दुर्गंध का प्रभाव करीब तीन से चार किलोमीटर के दायरे मेंपड़ रहा है। इससे स्थानीय नागरिकों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कूड़ा घर विरोध संघर्ष समिति ने कहा कि लगातार फैल रही दुर्गंध के कारण क्षेत्र का वातावरण अस्वस्थ बन हुआ है। आबादी के इतने नजदीक प्लांट का संचालन स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय है। इसके कारण क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और वह आंदोलन करने को मजबूर हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम कुमकुम जोशी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग कूड़ा निस्तारण प्लांट को यहां स्थानांतरित करना है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

एक माह प्लांट पर तालाबंदी
ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप बीते एक माह से कूड़ा निस्तारण प्लांट पर ताला लगाया हुआ है जिसके चलते नगर निगम यहां कूड़ा निस्तारण नहीं कर पा रहा है। निगम क्षेत्र का कूड़ा शहर के बीचों बीच गोविंद नगर स्थित डंपिंग जोन में एकत्र किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट स्थानांतरित होने तक तालाबंदी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed