फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLA issues instructions for action on public issues

Rishikesh News: जनसमस्याओं पर विधायक ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 22 Oct 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 22 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
MLA issues instructions for action on public issues
- बैराज स्थित कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक, रायवाला में जल्द बनेगी गोशाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज स्थित कैंप कार्यालय में एसडीएम कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के साथ बैठक कर शहर की जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निराश्रित पशुओं और बंदरों की समस्या दूर करने के साथ सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित पशुओं के घूमने से लोगों को परेशानी होती है। वहीं, गंगा विहार सहित नगर निगम क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में अग्रवाल ने एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज से आवासीय क्षेत्रों के चिन्हीकरण की स्थिति की जानकारी भी मांगी। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान के लिए रायवाला में जल्द गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इससे शहर में पशुओं के खुले में घूमने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed