फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congressmen protest against toll plaza

कांग्रेसियों ने टोल प्लाजा के विरोध में आरपार की लड़ाई की भरी हुंकार

Fri, 28 May 2021 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against toll plaza
ऋषिकेश/रायवाला। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से नेपाली फार्म में बनाए जा रहे टोल प्लाजा के विरोध में दूसरे दिन ग्राम प्रधान संगठन की ओर से दिए जा रहे धरने का कांग्रेस की ओर से समर्थन किया गया। ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले इस धरने को चरणबद्ध तरीके से चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस आंदोलन में प्रधान संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। टोल प्लाजा के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनहित को ध्यान में रखते हुए राजनीति से ऊपर उठकर आपसी मतभेद भुलाकर आगे आना चाहिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि हमें सत्ता में बैठे लोगों को एक सप्ताह का समय देना चाहिए। उसके बाद आंदोलन को तेज किए जाने पर विचार किया जाएगा। टोल प्लाजा के विरोध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, डॉ. राजे सिंह नेगी, कनक धनै, विजयपाल जेठुड़ी, जयेंद्र रावत, संजय पोखरियाल, शांति थपलियाल, रोहित नेगी, भगवती सेमवाल, रमन रांगड़, रोहित नौटियाल, ध्यान सिंह असवाल, सागर गिरी, अनिल कुमार, प्रभाकर पैन्यूली, राजेश व्यास, दिव्या बेलवाल, चंद्रकांता बेलवाल, राकेश कंडियाल, राकेश गौड़ गोकुल रमोला, दिनेश रावत, बिट्टू त्यागी, गजेंद्र विक्रम शाही, रविंद्र राणा और मनोज पंवार आदि मौजू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
--
फोटो समाचार
टोल प्लाजा को नियम के विरुद्ध बताया
आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। आम आदमी पार्टी विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट लालमणि रतूड़ी ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि नेपाली फार्म के समीप लगाए जा रहे अवैध टोल प्लाजा को रोका जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिस जगह यह अवैध टोल प्लाजा लगाया जा रहा है, वहां से पूर्व बहादराबाद में और लच्छीवाला में टोल प्लाजा है। दोनों टोल प्लाजा के मध्य की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है, जो कि टोल प्लाजा के नियमों के विपरीत है। इससे उत्तराखंड की जनता को आर्थिक हानि होगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों को दैनिक कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रतूड़ी ने कहा कि इस मामले को लेकर जनता में भारी रोष है। उन्होंने मांग की कि अवैध टोल प्लाजा लगाए जाने से रोका जाए। ज्ञापन देने वालों में गणेश बिजल्वाण, चंद्रमोहन भट्ट, धनपाल रावत, दिनेश कुलियाल, दिनेश असवाल, दिलाराम, विजय पंवार, अमित विश्नोई और राजे नेगी आदि थे।

--
टोल प्लाजा के विरोध में उतरी मैत्री स्वयंसेवी संस्था
ऋषिकेश। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म तिराहे के समीप बन रहे टोल प्लाजा के विरोध में मैत्री स्वयंसेवी संस्था ने भी मोर्चा खोल दिया है। संस्था अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि सरकार जब शराब बेचने के लिए राज्यमार्ग को जिला मार्ग बना सकती है तो नेपाली फार्म टोल रोड को जिला मार्ग क्यों नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि शराब बेचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला मार्ग बन जाते हैं और टोल टैक्स लेने के लिए जिला मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाते हैं। इसका उद्देश्य केवल आम जनता को लूटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed