फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congressmen celebrated Premchand's resignation

Rishikesh News: प्रेमचंद के मंत्री पद से इस्तीफे पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Mon, 17 Mar 2025 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 17 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated Premchand's resignation

विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून तिराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून तिराहे पर एकत्रित हुए। जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज पूरे उत्तराखंडवासियों की जीत हुई है। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने अभी भी माफी नहीं मांगी है। ऋषिकेश की जनता ने बड़े संयम का परिचय देने का काम किया। जब मंत्री और मंत्री के कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश की जनता को जातिवाद में बांटने की साजिश की तब ऋषिकेश की जनता ने एकता का परिचय देते हुए मंत्री व उनके लोगों की साजिश को नकारने का काम किया। आतिशबाजी करने वालों में देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, वीरपाल, सरोजनी थपलियाल, सन्नी प्रजापति, गौरव राणा, हिमांशु जाटव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed