{"_id":"5fe392328ebc3e3c85395a76","slug":"congress-workers-demonstrated-against-mla-rishikesh-news-drn3655514161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायवाला। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायवाला मुख्य मार्ग पर ऋषिकेश विधायक (विस अध्यक्ष) प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान राजपाल खरोला ने कहा कि चार साल से रायवाला क्षेत्र की सड़कों के बुरे हाल हैं। एक तरफ केंद्र सरकार चीन के बॉर्डर पर सड़क बनाने की बात कर रही है, वहीं ऋषिकेश के विधायक आर्मी कैंट एरिया रायवाला की सड़क नहीं बना पा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र की जनता सड़क बनने की बाट जोह रही है। रायवाला मुख्य मार्ग चार ग्राम सभाओं को जोड़ता है। वहीं दूसरी ओर इसी मुख्य मार्ग से आर्मी कैंट एरिया के सभी रास्ते खुलते हैं। इन रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण हर रोज लोग चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार की ओर से यह सड़क नहीं बनाई गई तो अगला प्रदर्शन क्षेत्रीय विधायक के कैंप कार्यालय के बाहर होगा।
प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बर्फ सिंह पोखरियाल, देवेंद्र रावत, सतीश रावत, संदीप ध्यानी, प्रकाश पांडे, रमेश रांगड़, शंभू शंकर, विनोद कुमार, वीरपाल, विजयपाल पंवार, कीर्ति सिंह, जगबीर नेगी, स्वरूप भंडारी, मुकेश रयाल और मेहरबान चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रायवाला प्रतीतनगर संपर्क मार्ग को लेकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। रायवाला-प्रतीतनगर संपर्क मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आगामी चुनावी रणनीति को लेकर एक होटल में बैठक हुई। इसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई। इस मौके पर प्रतीतनगर के कार्यकर्ताओं की ओर से लंबे समय से रायवाला-प्रतीतनगर संपर्क मार्ग के डामरीकरण नहीं होने के चलते बदहाल सड़क से आवागमन की परेशानी का मुद्दा उठाया गया। इसके बाद राजपाल खरोला के नेतृत्व में प्रतीतनगर स्थित शिव चौक पर प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बर्फ सिंह पोखरियाल, धनपाल खरोला, देवेंद्र रावत, मेहरबान सिंह, प्रकाश पांडे, मनदीप बगियाल, रमेश रांगड़, अनिल कलूड़ा और मुकेश रयाल आदि मौजूद रहे।